ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
सरगुजा

छत्तीसगढ़ में PM मोदी का बड़ा तोहफा: नए एयरपोर्ट का शुभारंभ, हवाई सेवा जल्द होगी शुरू!

सरगुजा। छत्तीसगढ़ को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। सरगुजा जिले में दरिमा एयरपोर्ट का उद्घाटन 20 अक्टूबर को होने जा रहा है। बिलासपुर और जगदलपुर के बाद अब अम्बिकापुर से हवाई सेवा की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली से वर्चुअल जुड़ेंगे और विमानतल प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हवाई सेवा शुरू होते ही छत्तीसगढ़ उत्‍तरी हिस्सा जुड़ जाएगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ के बाद अब उत्तर छत्तीसगढ़ से विमान सेवा प्रारम्भ हो जाएगी।

पहले दरिमा में हवाई पट्टी थी। फिर इसका विकास हवाई अड्डे के रूप में किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार विमान से दरिमा आ चुके हैं। विमान सेवा आरंभ होने से पहले से ही दरिमा का हवाई पट्टी विशिष्टजनों के प्रवास का गवाह रही है। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना उड़ान के तहत दरिमा एयरपोर्ट को नियमित उड़ान के लिए लाइसेंस मिल गया है। अंबिकापुर-मैनपाट मार्ग पर ग्राम दरिमा में हवाई पट्टी का संचालन वर्ष 1950 से किया जा रहा है।

अम्बिकापुर के दरिमा विमानतल से हवाई सेवा के लिए केंद्र सरकार निजी विमानन कम्पनी को ठेका देगा। बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न महानगरों के लिए अलायंस एयर कम्पनी द्वारा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button