ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग सोशल मीडिया और AI तकनीक का दुरुपयोग कर एक महिला को ब्लैकमेल करने, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में AI तकनीक के माध्यम से फोटो एडिट कर अपराध करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को पीड़िता साम्या खान ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोबाइल नंबर 9131397223 का उपयोग करने वाला रविन्द्र भारती उससे ₹5 लाख की मांग कर रहा था। रकम नहीं देने पर आरोपी ने AI तकनीक से उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उसके पति की हत्या करने और पीड़िता पर जबरन तलाक लेने का दबाव भी बनाया।

शिकायत के आधार पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 511/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 308(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर फोटो एडिट करने और धमकी देने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र भारती (30 वर्ष) निवासी सतनामी पारा, ठेंगाभाट, थाना धमधा, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर पीड़िता के फोटो एडिट किए और उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख की अवैध वसूली का प्रयास किया। साथ ही लगातार मानसिक दबाव बनाकर पीड़िता और उसके परिवार को प्रताड़ित किया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि AI या अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर किसी की छवि खराब करना, ब्लैकमेल करना, धमकी देना या सोशल मीडिया के जरिए अपराध करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button