ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का भंडाफोड़: दो डॉक्टर समेत 7 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर/अहमदाबाद/फरीदाबाद: जम्मू-कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद से जुड़े इस नेटवर्क के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और करीब 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। माना जा रहा है कि यह आतंकी समूह भारत में कई बड़े हमलों की साजिश रच रहा था।

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन की सफलता

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल उच्च शिक्षित युवाओं और पेशेवरों से जुड़ा था, जो एन्क्रिप्टेड चैनलों के माध्यम से देश-विदेश में संचालित हो रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और धर्मार्थ अभियानों की आड़ में धन जुटाकर भर्ती, कट्टरता फैलाने और हथियार खरीदने का काम कर रहे थे।
19 अक्टूबर को नौगाम इलाके में लगाए गए धमकी भरे पोस्टरों के बाद जब जांच शुरू हुई, तब पुलिस को इस नेटवर्क की परतें खोलने में सफलता मिली।

गुजरात में रासायनिक हमले की साजिश नाकाम

इसी बीच, गुजरात एटीएस ने देश में संभावित रासायनिक हमले की योजना को विफल कर दिया। अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक डॉक्टर शामिल है जिसने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की थी। एटीएस ने बताया कि आरोपी “राइसिन” नामक खतरनाक रासायनिक ज़हर बनाने की कोशिश कर रहे थे। बरामदगी में तीन पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और चार लीटर अरंडी का तेल शामिल हैं।गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार, अहमद मोहियुद्दीन सैयद नामक आरोपी को अहमदाबाद-मेहसाणा रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने आतंकी हमला करने की साजिश कबूल की है।

फरीदाबाद में 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला

हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. मुजम्मिल शकील के घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, एके-47 राइफल और रासायनिक पदार्थ बरामद किए। यह कार्रवाई डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर हुई, जिसे दो दिन पहले सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से जुड़े हैं और विदेशी आतंकी संगठनों से संपर्क में थे।

हाफिज सईद के नेटवर्क से जुड़ा लिंक

खुफिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह पूरा नेटवर्क आतंकी सरगना हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हाफिज सईद भारत में हमला कराने की साजिश बांग्लादेश के रास्ते से रच रहा है। हाल ही में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह सैफ ने एक रैली में इसका खुलासा भी किया था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

देशभर में एनआईए, एटीएस और स्थानीय पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और गुजरात में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यदि यह साजिश सफल हो जाती, तो देश में एक बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button