ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
रायपुर

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को भाजपा छत्तीसगढ़ ने दी श्रद्धांजलि, आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

रायपुर/पहल्गाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया के शहीद होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दु:खद घड़ी में संबल प्रदान करें। पार्टी की ओर से कहा गया कि शहीद की यह कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा।

घटना की निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला कर मानवता को शर्मसार करने वाले कायर आतंकी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। यह कायराना हरकत न केवल निंदनीय है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर हमला है। पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

शहीद दिनेश मिरानिया के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि दी और शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

सरकार की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया है कि हमले में शामिल एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button