ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बेमेतरा

सुबह 8 बजे हेल्थ कमिश्नर डॉ. प्रियंका शुक्‍ला का अचानक अस्‍पताल दौरा: स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने बेमेतरा ज़िला अस्पताल का प्रातः 8 बजे औचक निरीक्षण किया तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। कमिश्नर सह संचालक स्वास्थ्य डॉ प्रियंका ने पूरे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

आपको बता दें कि डॉ प्रियंका ने हाल ही स्वास्थ्य का जिम्मा संभाला है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए वो लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने बेमेतरा ज़िला अस्पताल का प्रातः 8 बजे औचक निरीक्षण किया तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, शिशु रोग, प्रसव कक्ष ,एसएनसीयू, पोषण पुर्नवास केंद्र, सैंपल कलेक्शन कक्ष सहित लैब, वार्ड,फिजियोथेरेपी कक्ष इत्यादि का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने मरीजो से मुलाकात कर कुशलक्षेम भी पूछा व अस्पताल से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली ।

भ्रमण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई और रख रखाव पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए और बताया कि पुनः राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और तब तक समस्या का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।

आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सिविल सर्जन , जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल सलाहकार के साथ राज्य स्तर से राज्य कार्यक्रम अधिकारी मातृत्व स्वास्थ्य तथा शिशु स्वास्थ्य, ओएसडी एनएचएम, राज्य सलाहकार अस्पताल प्रशासन व अन्य अधिकारीण उपस्थित रहे।

सभी राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत आमजन को प्रदाय की जा रही सभी सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button