ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा में पुलिस की कमान संभाली हरीश कुमार यादव ने, बने नए अतिरिक्त SP

बेमेतरा। जिले के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने अपना परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी शशिकला उईके समेत जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारियों ने भी अतिरिक्त SP का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

भेंट के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की गई। मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button