ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

* दुर्ग पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 06 चिन्हांकित व्यक्तियों पर कार्रवाई

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, गुंडागर्दी, नशाखोरी, हथियारों का प्रदर्शन, डराने-धमकाने वाले वीडियो, भड़काऊ, आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में साइबर सेल एवं पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ऐसे चिन्हांकित अकाउंटों की पहचान कर आज कुल 06 व्यक्तियों को तलब किया गया। उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया अकाउंटों का परीक्षण किया गया, जिसमें इंस्टाग्राम एवं फेसबुक के माध्यम से विवादित एवं भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जाना पाया गया।

जांच के दौरान 06 में से 04 व्यक्ति नाबालिग पाए गए। उनके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट तत्काल हटवाए गए। साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो। नाबालिगों एवं उनके अभिभावकों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से उत्पन्न होने वाले सामाजिक, कानूनी एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उनके सामाजिक पृष्ठभूमि संबंधी प्रपत्र भरवाकर उन्हें आगे काउंसलिंग हेतु भेजा जा रहा है।

काउंसलिंग के दौरान यह बताया गया कि सोशल मीडिया पर डाली गई एक भड़काऊ पोस्ट भी सामाजिक तनाव, आपसी विवाद, कानून-व्यवस्था की समस्या एवं सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर सकती है। नाबालिगों एवं उनके परिजनों ने भविष्य में ऐसी किसी भी पोस्ट को साझा या प्रसारित नहीं करने का आश्वासन दिया है।

इसके अतिरिक्त 02 अन्य वयस्क व्यक्तियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान भी आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री पाई गई, जिसे हटवाया गया तथा उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई। उनके विरुद्ध थाना छावनी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंटों में स्वयं को किंग, डाॅन, गैगस्टर अथवा अन्य आपराधिक छवि प्रदर्शित करने वाले नामों एवं प्रोफाइलों का उपयोग करते हुए हथियारों, नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से संबंधित सामग्री पोस्ट की जा रही थी। ऐसे अकाउंटों को चिन्हांकित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की आम जनता एवं अभिभावकों से अपील :-
वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक घर एवं परिवार में मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से अभिभावक अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। नाबालिग एवं युवा वर्ग सोशल मीडिया पर लाइक, फॉलोअर्स एवं लोकप्रियता प्राप्त करने के उद्देश्य से कई बार ऐसे वीडियो एवं पोस्ट साझा कर देते हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं।
दुर्ग पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि सोशल मीडिया पर:-

* लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट के वीडियो
* गाली-गलौज एवं गुंडागर्दी का प्रदर्शन
* नशाखोरी को बढ़ावा देने वाली सामग्री
* हथियारों का प्रदर्शन
* धार्मिक, जातीय अथवा सांप्रदायिक भावना भड़काने वाली पोस्ट
* समाज में भय, तनाव या अशांति फैलाने वाली सामग्री
* पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
दुर्ग पुलिस साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:-
1. कुलदीप सिंह पिता जय सिंह, उम्र 23 वर्ष, पता- सेक्टर 11 थाना छावनी।
2. दुर्गेश सोनी पिता नरेंद्र सोनी, उम्र 21 वर्ष, पता- प्रगतिनगर केम्प 1 थाना छावनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button