ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
राजनांदगांव

7 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित गगन मोटर्स शो-रूम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 11 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद खुलासा किया है।

प्रार्थी गुलजीत सिंह छाबड़ा द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 42/2025 दर्ज किया था, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा शो-रूम से 7 लाख रुपये की नगदी चोरी की गई थी।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशों के बाद डोंगरगढ़ पुलिस और सायबर सेल राजनांदगांव की एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटनास्थल के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखकर इंदिरा नगर, डोंगरगढ़ के आकाश लाउत्रे, शाहिद खान, रितेश उके और दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया।

Oplus_131072

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गगन मोटर्स शो-रूम में काम करने वाले रितेश उके ने अपने दोस्तों शाहिद, आकाश और विधि से संघर्षरत बालकों को शो-रूम में रखी रकम के बारे में बताया।

इसके बाद, सभी मिलकर शो-रूम के पीछे की दीवार को खोदकर सिटकनी निकालकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरी के बाद, उन्होंने चोरी की रकम को आपस में बांटकर प्रयागराज (कुंभ मेला) और फिर नागपुर में शराब और अन्य खर्चों पर खर्च किया।

पुलिस ने आरोपियों से 4,73,000 रुपये की चोरी की गई रकम, एक स्कूटी (क्र. नंबर सीजी 08 एओ 2358), एक लोहे की रॉड और 5 मोबाइल फोन जप्त किए।

आरोपी आकाश लाउत्रे पहले भी निगरानी बदमाश था और इसके खिलाफ पूर्व में कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सायबर सेल प्रभारी विनय पम्मार और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आकाश उर्फ लल्ला लाउत्रे (24 वर्ष) – इंदिरा नगर, डोंगरगढ़
  2. शाहिद खान (27 वर्ष) – इंदिरा नगर, डोंगरगढ़
  3. रितेश उके (36 वर्ष) – इंदिरा नगर, डोंगरगढ़
  4. 02 विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

जप्ती:

  • 4,73,000 रुपये नगद
  • स्कूटी वाहन (क्र. नंबर- सीजी 08 एओ 2358)
  • एक लोहे की रॉड
  • 5 मोबाइल फोन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button