ब्रेकिंग
सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन
दुर्ग

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

दुर्ग | दुर्ग में शादी का प्रलोभन देकर किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है।

अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी यशवंत निर्मलकर को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 5000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

इसके अलावा, आरोपी को धारा 366 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा भी दी गई है।

आरोपी यशवंत निर्मलकर ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने नानी के घर ग्राम ठेकवा ले जाकर शारीरिक शोषण किया था।

आरोपी ने किशोरी के मांग में सिंदूर भरा और कहा कि आज से वह पति-पत्नी हैं। इसके बाद आरोपी ने लगातार 4 दिनों तक किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button