ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग केंद्रीय जेल से फरार हुए दो हत्यारे कैदी, पुलिस ने घोषित किया इनाम

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर जेल से बाहर तो आए, लेकिन समय पर वापस नहीं लौटे। इसके बाद पद्मनाभपुर थाने में दोनों के खिलाफ जेल से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्ग एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों फरार कैदियों पर इनाम भी घोषित किया है।

पद्मनाभपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, फरार कैदियों की पहचान नाहुस भारती (36 वर्ष), जो पथर्रा गांव का निवासी है, और जयपाल सिंह, जो हाउसिंग बोर्ड जामुल का निवासी है, के रूप में हुई है। दोनों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वे दुर्ग केंद्रीय जेल में सजा काट रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों हत्यारे न्यायालय से पैरोल पर बाहर आने की अनुमति प्राप्त करने में सफल रहे थे, लेकिन पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वे वापस जेल लौटने में असफल रहे, जिससे उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दोनों फरार कैदियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है और स्थानीय स्तर पर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button