ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

सरपंच पद की शपथ के बाद अज्ञात आरोपियों ने दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सरपंच पद की शपथ लेने के बाद अज्ञात लोगों ने सरपंच के भतीजे की दुकान में आग लगा दी, दुकान में रखा हुआ सामान  जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना को लेकर प्रार्थी देव शरण नागवंशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, देव शरण नागवंशी ने चौकी पहुंचकर बताया कि उसकी पाला पारा स्थित दुकान को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते आग के हवाले किया गया है। देव शरण ने बताया कि वह सरपंच पद का चुनाव लड़ने वाला था, लेकिन बाद में उसने अपने चाचा धनेश नागवंशी को चुनाव में खड़ा किया, जिन्होंने सरपंच का चुनाव जीत लिया था। सोमवार को धनेश ने शपथ ग्रहण की थी और इसके बाद कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी पाल ली थी।

सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश आरोपी

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने मुंह पर गमछा बांध रखा था। ये युवक रात करीब 12:00 बजे स्कूटी पर दुकान के पास पहुंचे।

 एक आरोपी पेट्रोल की बोतल लेकर दुकान के पास पहुंचा और पेट्रोल को दुकान के आगे और अंदर छिड़का। इसके बाद उसने माचिस से आग लगा दी। इस दौरान एक आरोपी दूर खड़ा था और दूसरा स्कूटी लेकर भागने के लिए तैयार खड़ा था। आग लगने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने कहा कि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के पीछे राजनीतिक कारणों को लेकर तर्क दिए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button