ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोग घायल

दुर्ग। दुर्ग शहर में एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब राजेश्वर टंडन अपने चचेरे भाई मुकेश टंडन के साथ मोटरसाइकिल से होटल से खाना लेकर बस स्टैंड से घर लौट रहे थे। रात लगभग 12:50 बजे मेनोनाइट चर्च के पास भिलाई की दिशा से आ रही एक अज्ञात कार चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। राजेश्वर टंडन को दोनों पैर, फसली, कंधे और सिर में चोटें आईं, जबकि मुकेश टंडन को पैरों, हाथों, कंधे, सीने और सिर में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को ऑटो में बैठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद घायलों को उनके परिवार वालों द्वारा गंगोत्री अस्पताल, अग्रसेन चौक दुर्ग में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राजेश्वर टंडन के भाई युवराज टंडन की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस घटना से शहर में सड़क सुरक्षा के उपायों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इस प्रकार के हादसे आमतौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button