ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : सुने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की सामग्री बरामद

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी अर्जुन नगर क्षेत्र में चोरी के सामान को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू ने 22 जुलाई 2025 को थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मई माह में वे अपने गृहग्राम कमंदा (थाना डोंगरगांव) गए हुए थे। 27 जुलाई को उनके पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है।

जब प्रार्थी अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर से पुरानी टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, एल्यूमिनियम स्लाइडर, फर्नीचर समेत कुल 8,000 रुपये कीमती सामान चोरी हो गया था। इस पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 243/2025 धारा 331(3), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अर्जुन नगर के पास चोरी के टीवी व अन्य सामान को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू (पिता- व्यास ठाकुर, उम्र 34 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर अटल आवास सोनी किराना स्टोर्स के पास) एवं तरूण दीक्षित उर्फ लाला (पिता- राजकुमार दीक्षित, उम्र 39 वर्ष, मकान नंबर-96 अर्जुन नगर मसान घाट के पीछे) को पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से एक पुरानी टीवी, इंडेन का गैस सिलेंडर, एल्युमिनियम विंडो स्लाइडर एवं लोहे का सिकंजा बरामद किया गया। आरोपियों को दिनांक 30 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button