ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

दुर्ग में विधायक रिकेश सेन का जिला अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य सम्मान, अधिवक्ताओं को दी कई सौगातें

दुर्ग। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और विधायक सेन का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ अध्यक्ष नीता जैन ने कहा कि विधायक सेन अधिवक्ताओं की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ की मांग पर मात्र एक अनुरोध पर विधायक सेन ने 12 एयर कंडीशन संघ को तुरंत उपलब्ध कराए। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी उनका सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा।

अपने संबोधन में विधायक रिकेश सेन ने अधिवक्ताओं के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने अधिवक्ताओं को सस्ती दर पर आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराने, बीमारी की स्थिति में आरोग्यम हॉस्पिटल में डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज पर 60% छूट दिलाने, बार रूम नंबर 4 के लिए रुकी हुई ढाई करोड़ रुपये की राशि को दो माह के भीतर मंजूर कराने का आश्वासन दिया। साथ ही संघ को साउंड सिस्टम देने की भी घोषणा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विजन पर अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा, जिसे अधिवक्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर महिला उपाध्यक्ष उमा भारती साहू, सह सचिव राकेश कुमार यादव, ग्रंथालय सचिव बजरंग श्रीवास्तव सहित कई सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button