ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम की तगड़ी कार्रवाई, महात्मा गांधी मार्केट की दुकान सील

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग ने शहर में वर्षों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार विभाग और अतिक्रमण अमले ने अग्रेसन चौक स्थित महात्मा गांधी मार्केट व्यस्थापक सहकारी समिति की दुकान को सील कर दिया।

50106 रुपये था बकाया किराया

निगम की जांच में पाया गया कि संबंधित दुकान पर कुल 50,106 रुपये का किराया लंबे समय से बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद राशि जमा न करने पर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को सीलबंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि लाखों रुपये का बकाया कई दुकानदारों पर वर्षों से लंबित है।

अग्रेसन चौक में जड़े ताले

कार्रवाई के तहत निगम की टीम अग्रेसन चौक स्थित महात्मा गांधी मार्केट पहुंची और संबंधित दुकान पर ताला जड़ दिया। निगम ने स्पष्ट किया कि अब बकाया किराया दबाकर रखने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

इन अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई

सीलिंग कार्रवाई में बाजार विभाग अधिकारी अभ्युदय मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार, सहायक राजस्व निरीक्षक ईश्वर वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक शशिकांत यादव सहित पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा।

कमिश्नर बोले: अभियान लगातार चलेगा

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि “निगम के मार्केट और गुमटियों का किराया दबाकर बैठे बकायादारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने सभी दुकानदारों को समय पर किराया जमा करने की अपील की, अन्यथा इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button