ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
जगदलपुर

गंभीर रूप से बीमार मुन्नू बाई को तत्काल मिली मेडिकल सहायता

जशपुरनगर । उच्च रक्तचाप और सांस लेने में परेशनी से जूझ रही बुजुर्ग मुन्नू बाई को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता उपलब्ध कराकर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।मुन्नू बाई फरसाबहार ब्लाक के बनगांव की रहने  वाली है। मरीज की बहु करमवती ने बताया कि गुरूवार की सुबह लगभग 5 बजे उनकी सास मुन्नू बाई की तबियत बिगड़ गई।

उन्हें सांस लेने में दिक्क़त होने लगी। स्वजनों ने स्थानीय स्तर पर जांच कराया। जिसमे उनका बीपी बढ़ा हुआ था। स्वजनों ने बुजुर्ग महिला को तत्काल उपचार के लिए फरसाबहार के सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। यहां मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने मुन्नू बाई को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

सीएम कैम्प कार्यालय को इसकी सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को मरीज को जिला चिकित्सालय ले जाने के लिए एम्बुलेंस और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। निर्देश पर एम्बुलेंस से मरीज उनके स्वजनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके लिए मुन्नू बाई के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय और जिला प्रशासन का आभार जताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button