ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कोरबा

वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान युवक की मौत, मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एकबार फिर भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक ने अपनी जान गवा दी है। कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए एक अभ्यर्थी की दौड़ने के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने युवक जांजगीर जिला से कोरबा पहुंचा हुआ था।

सुबह के वक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होकर युवक दौड़ लगाने के दौरान अचानक गिरने के बाद बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थानांतर्गत इंदिरा स्टेडियम का है। आपको बता दे कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती की परीक्षा वन विभाग द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में लिया जा रहा है।

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए जांजगीर चांपा जिले के बाना परसाही से सुखसिंह कंवर नामक युवक पहुंचा हुआ था।

बताया जा रहा है कि वह परीक्षा में शामिल होने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरीडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आकर रुका हुआ था। आज सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान वह अन्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ लगा रहा था।

इसी दौरान अचानक सुखसिंह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया इस घटना को लेकर युवक की मौत हृदयाघात से होने की आशंका जतायी जा रही है।

पुलिस ने इस घटना पर मर्ग पचंनामा की कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button