ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

कल्याण महाविद्यालय भिलाई के अंदर घुसकर उत्पात मचाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शासकीय सम्पत्ति को क्षति कारित करने वाला मुख्य आरोपी आकाश कन्नौजिया नागपुर से गिरफ्तार

भिलाई : प्रार्थी डॉ विनय शर्मा प्राचार्य कल्याण महा विद्यालय ने लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि दिनांक 9.12.2025 को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, एवं उसके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र एकराय होकर नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली गुप्ता करते हुए|

प्राचार्य के टेबल के काँच को तोड़ दिए एवं टेबल पर रखें शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए और फाड़ कर उसपर स्याही डालकर खराब कर दिए जिससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई और जूते का माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे, साथ ही *प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही पोत कर उसे विरूपित कर कार्यालय के अंदर धक्का मुक्की करते हुए उपद्रव किया गया l

जिससे महाविद्यालय के कार्यरत सभी स्टाफ में भय व्याप्त हो गया
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाशी की जा रही है
पूर्व में प्रकरण में शामिल 02 आरोपी (१)दीपक पाल पिता हौसला पाल 23 वर्ष एवं (२) हरदीप पात्रे पिता महावीर पात्रे 22 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था|

प्रकरण के मुख्य आरोपी आकाश कनौजिया को दिल्ली भागते समय नागपुर एयरपोर्ट के पास से पकड़ा जाकर भिलाई लाया गया जिससे पूछताछ पश्चात घटना में उसके शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आज दिनांक 14-12-25 को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी :-
1. आकाश कनौजिया 29 वर्ष निवासी सेक्टर 5 भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button