ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

कोहका में बम धमाका, कार को निशाना बनाकर युवक ने किया विस्फोट, कोई घायल नहीं

दुर्ग। जिले के कोहका क्षेत्र में स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास बुधवार को एक बम धमाका हुआ, जिसमें एक कार को निशाना बनाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक को चेहरा ढककर कार के पास जाते हुए देखा जा सकता है। युवक ने कार में बम लगा दिया और फिर टाइमर सेट कर उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग घबराए हुए थे और कई लोग दहशत में आ गए। इस कार को प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कार की स्थिति से यह साफ है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button