ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म -जय वीरू के शूट मे पहुचे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म प्रमोटर विकास यादव

दुर्ग | छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय फिल्म प्रमोटर विकास यादव और जागृति साहू इन दिनों चर्चाओं में हैं। शुक्रवार को दोनों प्रमोटर दुर्ग जिले के उतई में शूट हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जय वीरू’ के सेट पर पहुंचे।

यहां उन्होंने फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

‘जय वीरू’ फिल्म की शूटिंग इन दिनों उतई में जोरों से चल रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रियाज खान, रिहान खान, ऋतिका बांधे, पूजा तांदेरकर, सलीम अंसारी, तरुण बघेल और पुष्पेंद्र सिंह हैं।फिल्म का निर्देशन रियाज खान और अमित डरसेना कर रहे हैं, वहीं निर्माता अनिरुद्ध वार्डनेकर हैं।

सेट पर पहुंचे फिल्म प्रमोटर विकास यादव और जागृति साहू ने कलाकारों से बातचीत की और फिल्म के विषयवस्तु तथा कलाकारों के अभिनय की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों को नई पहचान दिलाने और युवाओं को मंच देने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट बेहद जरूरी हैं।

फिल्म के निर्देशक रियाज खान ने कहा कि ‘जय वीरू’ एक्शन और इमोशन से भरपूर एक पारिवारिक फिल्म है, जो दर्शकों को नया अनुभव देगी। उन्होंने फिल्म को सपोर्ट करने और प्रमोट करने के लिए विकास यादव और जागृति साहू का धन्यवाद भी किया।

फिल्म के निर्माता अनिरुद्ध वार्डनेकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे दर्शकों के सामने लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button