ब्रेकिंग
दो वार्डों में 25 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया नाली-पुलिया निर्माण... एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर 8 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार छत्तीसगढ़ राज्य श्रम संहिता नियमों संबंधी बैठक सम्पन्न पूरे प्रदेश के हृदय रोगियों के लिए वरदान बनेगा जगदलपुर का कैथलैब- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती बिहान योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास, कस्टम हायरिंग सेंटर से बदली खेती की तस्वीर दो प्रतिशत डीए समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन हरी खाद से खेत होंगे उपजाऊ, बढे़गी पैदावार और कम होगी लागत भिलाई के होटल में युवक की मौत से उठे कई सवाल, चार साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ बिताई थी रात; परिजनों न... पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को सांगीतिक श्रद्धांजलि, पंडवानी कला के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की तीन ब...
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 59 हरिनगर में किया सघन निरीक्षण, नागरिकों की समस्याएं सुन निराकरण के दिए निर्देश,

दुर्ग/9 जुलाई/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर अलका बाघमार ने आज वार्ड क्रमांक 59 हरिनगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त सुमित अग्रवाल, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, स्थानीय पार्षद नीलम शिवेंद्र परिहार एवं निगम अधिकारियों के साथ वार्ड के मुख्य मार्गों सहित विभिन्न गलियों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

महापौर ने हरिनगर शिव मंदिर रोड, हैरिटेज स्कूल क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पहुंचकर सड़क, नाली एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने नाली निर्माण, सड़क व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, वहां आवश्यकता अनुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और नागरिकों को राहत मिल सके।महापौर ने नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को लेकर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण नालियों की नियमित सफाई में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे जलभराव एवं स्वच्छता संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे रखे बिल्डिंग मटेरियल एवं रेत के कारण आवागमन बाधित पाए जाने पर महापौर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सामग्री जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी, नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम प्रशासन लगातार वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है, ताकि मौके पर ही समस्याओं का चिन्हांकन कर उनका समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू,जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार,मनमोहन शर्मा सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्ड नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button