ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

खेतों एवं ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले एवं चोरी का माल खरीदने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस ने खेतों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों और खरीददारों के कब्जे से लगभग 225 मीटर चोरी किया गया कॉपर वायर एवं अन्य विद्युत सामग्री बरामद की है। लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चांगोरी निवासी तुलसीराम देशमुख ने 25 मार्च 2025 को थाना पुलगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 100 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर चंदू लोहार, वासु यादव और शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी का वायर रायपुर निवासी सहल उद्दीन को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने सहल उद्दीन के कब्जे से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर जप्त किया।

इसी तरह 25 मई 2026 को ग्राम अंजोरा के सरपंच संतोष सारथी ने पंचायत तालाब क्षेत्र स्थित ट्यूबवेल से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर चोरी होने की रिपोर्ट थाना पुलगांव में दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपियों ने चोरी किया गया वायर रायपुर के मौदहापारा निवासी जय नारायण को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 90 मीटर कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है, बरामद किया।

इसके अलावा थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 465/2026 में आरोपियों ने 20 मई 2026 को ग्राम पीछेकर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से ट्यूबवेल का कॉपर वायर चोरी करना भी स्वीकार किया। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से करीब 35 मीटर वायर जप्त किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से खेतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे ट्यूबवेल के कॉपर वायर चोरी करते थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 317 बीएनएस तथा संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में चंदू लोहार, वासु यादव, शंकर, रायपुर निवासी सहल उद्दीन तथा मौदहापारा रायपुर निवासी जय नारायण शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि खेतों, पंचायत परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button