ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

थाना छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरफ्तार, 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस ने थाना छावनी एवं थाना दुर्ग क्षेत्र में हुई मोटर सायकल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 चोरी की मोटर सायकल बरामद की हैं। एसीसीयू टीम और थाना छावनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को प्रार्थी कोमल देवांगन, निवासी प्रगति नगर कैम्प-1 भिलाई ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी होंडा साइन मोटर सायकल क्रमांक CG 07 BE 6696 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू टीम एवं थाना छावनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पावर हाउस ओव्हर ब्रिज के नीचे भिलाई तथा पोलसाय पारा दुर्ग क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 चोरी की मोटर सायकल बरामद की, जिनमें एक वाहन थाना छावनी क्षेत्र और दूसरा थाना दुर्ग क्षेत्र से चोरी होना पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम मलिक निवासी सोनिया गांधी नगर, उत्तम टाकिज के पीछे, भिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button