ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दोसे में लोहे की कील: तृप्ति रेस्टोरेंट पर ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़

दुर्ग | पद्मनाभपुर स्थित तृप्ति रेस्टोरेंट में दोसे में लोहे की कील मिलने की घटना से खलबली मच गई है। एक ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्राहक ने खाद्य विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक न तो कोई जांच की गई है और न ही कोई कार्रवाई हुई है। बता दें कि तृप्ति स्वीट्स और रेस्टोरेंट शहर की एक प्रतिष्ठित संस्थान हैं। शहर के लाखों का भरोसा इस प्रतिष्ठान से जुड़़ा है।

खाने की गुणवत्ता लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से उनकी चिंता बढ़ गई है। तैयार ​वीडियों में एक व्यक्ति ने दोसा का आर्डर दिया। आर्डर के बाद दोसा है। उस व्यक्ति ने जैसे दोसा खाना शुरू किया, उसमें लोहे की कील निकली। इसकी शिकायत उसने सबसे पहले काउंटर में बैठे व्यक्ति से की। साथ ही कहा कि उस व्यक्ति को बुलाया जाए, जिसने ये दोसा बनाया है। पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, बाद में दुकान के मालिक को बुलाया गया, उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

इसके बाद उन्होंने माफी मांगी। इसके बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कहीं किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इस पूरे मामले को लेकर तृप्ति रेस्टोरेंट के संचालक का कहना है कि गुणवत्ता में कहीं किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई।

दोसे में खीला नहीं आ सकता, यदि आया है तो कैसे आया, उन्हें खुद ही समझ नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि शहर में वे सालों से व्यापार कर रहे हैं। उनकी दुकान को लेकर कभी इस प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है। फिर भी वे इस मामले को लेकर लगाए गए कैमरों की मदद से खुद जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button