ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

सरकारी स्कूल टीचर को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर उड़ाई रकम

भिलाई । सरकारी स्कूल की शिक्षिका साइबर ठगों की धोखाधड़ी की शिकार हो गई। ऑनलाइन आर्डर रिटर्न करने के लिए गूगल पर निकाला लेकिन साइबर ठगों का निकला. मोबाइल हैक करके उसके बैंक खाते से 1.05 लाख रुपए निकल गए।पुलिस ने धारा 318(4) के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मामला भिलाई नगर थाना अतंर्गत सेक्टर-10 निवासी भानुजा सिरवैया (35 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि वो मोहला मानपुर जिले के सरकारी स्कूल में टीचर है। उसने ऑनलाइन शॉपिंग साइट साइट मंत्रा के एप से साड़ी का आर्डर की। क्वालिटी खराब होने पर साड़ी को रिटर्न करने का फैसला लिया। 22 सितंबर को जब उसे अपने मोबाइल एप से आर्डर रिटर्न पिकप फेल हो गया तो उसने गूगल से सर्च करके कस्टमर केयर नंबर निकाला। कॉल करने एक महिला ने कॉल उठाया और समस्या सुनने के बाद अपने सीनियर से बात कराने की बात कही। इस पर आरोपी उसे वाट्सएप में वीडियो कॉल किया।

बातचीत के दौरान आरोपी ने एक लिंक भेजा। क्लिक करते ही उसके मोबाइल का स्क्रीन शेयर हो गया। इससे प्रार्थिया का मोबाइल का एक्सेस उसके पास चला गया। उसके बाद उसने कहा कि आपका पैसा आपके अकांउट में वापस चला गया है। पैसे को चेक करने के लिए प्रार्थिया ने अपने पेटीएम को ओपन किया। पैसा नहीं आने पर उसने आरोपियों को जानकारी दी। उन्होंने एक पिन डालने के लिए कहा। उसे डालते ही खाते से एक लाख 5 हजार रुपए की रकम उड़ गई। इस पर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button