ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

विवाह के लिए लड़की खोज रहे व्यवसायी से 17.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी

दुर्ग। दुर्ग के एक व्यवसायी के बेटे की शादी कराने का झांसा देकर 17.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। युवक के परिवार की प्राथमिकता स्वजातीय कन्या ही थी। इसका फायदा उठाकर सात लोगों ने ठगी का जाल फैलाया। इनमें एक महिला ने विवाह एजेंट, दूसरी समाज की अविवाहित कन्या और शेष ने पिता, भाई एवं अन्य रिश्तेदार का किरदार निभाया।शादी के बाद दूल्हे ने कथित पत्नी पूर्वी का आधार कार्ड मांगा तो बहाने बनाने लगी। शक हुआ तो धोखाधड़ी से पर्दा उठ गया।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने कथित पत्नी समेत सातों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कथित दुल्हन पूर्वा भारती जैन का असल नाम भारती नरगावेप, विवाह एजेंट सरला का असल नाम सरला जाधव उर्फ हर्षा, पूर्वा के भाई संतोष का असली नाम संतोष शर्मा, महावीर गांधी का असली नाम शिवराज जाधव पाया गया।शनिचरी बाजार निवासी 43 वर्षीय दिनेश जैन (परिवर्तित नाम) ने शिकायत में कहा है कि पिता के व्यवसाय संभालने, 5 बहनों की शादी की जिम्मेदारी निभाने के कारण विवाह में देरी हो गई।

उनके परिवार को स्वजातीय जैन लड़की की तलाश थी। उनके पिता ने सूरत में परिचित महावीर जैन से इस बारे में चर्चा की। महावीर ने इंदौर की विवाह एजेंट सरला के बारे में बताया। इस पर सरला ने इंदौर की युवती पूर्वा भारती जैन का बायोडाटा भेजा। दिनेश के पिता, बहन और छोटा भाई बात आगे बढ़ाने के लिए पूर्वा को देखने इंदौर गए।तब घर में युवक था, जिसे पूर्वा का छोटा भाई बताया गया।

बाद में रिश्ता तय करने की एवज में सरला ने 1.5 लाख रुपए मांगे। तब दिनेश के परिवार ने तत्काल 11 हजार रुपए मुंह दिखाई भी दे दी। 9 अप्रैल को लड़की के पिता के रूप में शांतिलाल गांधी और बड़े भाई महावीर का परिचय कराया गया।विवाह का पूरा खर्च लगभग 16 लाख रुपए लड़के वालों से ही उठाने की शर्त पर शादी तय हुई। रिश्ता तय होने के बाद एजेंट सरला ने दिनेश के परिवार से 16 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। इस पर 5.5 लाख रुपए दिए।

बाकी रकम शादी के समय देने की बात कही। पूर्वा भारती और उसके परिवार के अन्य सदस्य 23 अप्रैल को दुर्ग में दिनेश के घर पहुंच गए। सगाई हो गई और कथित वधु पक्ष ने 3 लाख रुपए और ले लिए। 3 मई को शादी इंदौर के एक होटल में हुई। इसका खर्च भी दिनेश के परिवार से ले लिया। 8.9 लाख रुपए की शेष रकम भी मौके पर ही ले ली गई। इस तरह कुल 17.5 लाख रुपए वसूल लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button