ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
Uncategorized

आयुक्त का आदेश: दुर्गा पंडालों के आस-पास सफाई बनाए रखें

भिलाईनगर। आगामी त्यौहारी सीजन नव दुर्गा उत्सव को देखते हुए पूरे भिलाई क्षेत्र में नव दुर्गा पंडाल बनाये जा रहे है। इसके लिए विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है, नगर निगम भिलाई क्षेत्र का यह एक बड़ा उत्सव होता है। निगम के विभिन्न क्षेत्रो में बड़े-बड़े पंडाल बनाये जा रहे है। पंडालो के चारो तरफ साफ-सफाई व्यवस्थित हो। इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह देखते हुए ’’आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किये है कि एक टीम बनाकर अपने क्षेत्र के दुर्गा पंडालो के चारो तरफ सफाई एवं लाईट व्यवस्था सुदृड़ किया जावे। किसी प्रकार की शिकायत की संभावना न हो’’। नवरात्रि के समय स्ट्रीट लाईट व्यवस्थित रूप से जलनी चालिए, बंद लाईलो का संधारण किया जावे। यदि आवश्यकता हो तो नये लाईट भी लगाया जाये। प्रमुख चैंक चैराहो पर समुचित व्यवस्था किया जावे।

अकसर देखने में आता है कि रोड के किनारे पसरा लगाकर रेहड़ी व्यापारियो द्वारा व्यापार किया जाता है। आवश्यकतानुसार उसको बढ़ाते रहते है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है। दुकान के सामने ही खरीदने वाले ग्राहक अपनी गाड़ी खड़ा कर देते है। इससे ट्रेफिक जाम हो जाता है। प्रमुख बाजारो में मार्किंग किया जायेगा, जिसके अंदर ही व्यापारी अपना व्यापार कर सकते है। नगर निगम के राजस्व की टीम निगरानी करेगी, कोई भी व्यापारी उल्लघंन करेगा तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जावेगी। ’’महापौर नीरज पाल ने सभी व्यापारियो से अपील की है कि व्यापार करें, अपने सामान को मार्किंग स्थल के अंदर रखे बाहर न पसारे एवं साफ सफाई का ध्यान रखें। सबके सहयोग से ही हम लोग उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाएगें’’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button