
जगदलपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के समय वह अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में किरण देव के कमर और पैर में चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
इस हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।













