छत्तीसगढ़
जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पाटन, 29 जुलाई 2026। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का आयोजन आज आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर हिरेन्द्र सिन्हा द्वारा तहसील ग्रामीण पाटन के पटवारियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने एवं जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की प्रक्रिया, अभिलेख संधारण तथा हस्तपुस्तिका निर्माण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अनुविभागीय जनगणना चार्ज अधिकारी उत्तम ध्रुव,तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी पवन ठाकुर सहित सभी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने का आह्वान किया।













