ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
जगदलपुर

मुर्गा, बकरा और शराब के साथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, SDM कार्यालय के बाहर मचा हंगामा

जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन किया। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बकरा, मुर्गा, शराब की बोतलें और सिगरेट लेकर लोहण्डीगुड़ा SDM कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का कारण लोहण्डीगुड़ा SDM द्वारा चित्रकोट नाका को अवैध घोषित कर नाका प्रबंधन समिति को भंग करना और ग्राम के 12 लोगों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करना रहा। कांग्रेस का आरोप है कि यह कार्रवाई इस कारण की गई क्योंकि संबंधित समिति ने मुख्यमंत्री के दामाद को मुर्गा, बकरा, शराब जैसी “मांगें” पूरी नहीं की थीं।

इस आरोप के समर्थन में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व में समिति द्वारा एसडीएम और अन्य नेताओं पर किए गए खर्चों के बिल भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किए थे।

गुरुवार को हुए प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए थे और प्रदर्शनकारियों को SDM कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

प्रदर्शन में पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पार्षद अफरोज बेगम, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई, आदित्य सिंह बिसेन, विजय सिंह, अंकित सिंह सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि लोहण्डीगुड़ा SDM के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button