ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
भिलाई

निगम के फिल्टर प्लांट के वेस्ट वाटर से तालाबों को भरा जाएगा

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई में 77 एवं 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई पुरे नगर निगम क्षेत्र में की जाती है। पानी के शुद्विकरण के दौरान 4 mld  वेस्ट राॅ वाटर भी निकलता है। उसके शुद्विकरण के लिए भी प्लांट लगाये गये है, उसके बाद भी  1mld पानी बच जाता है।

जिसका उपयोग तालाबों को भरने के लिए किया जाएगा। अभी वर्तमान में वहां से निकलने वाले वेस्ट वाटर नेहरू नगर भेलवा तालाब में डाला जाता है। वहां से ओवर फ्लो होने के बाद नालियों में प्रवाहित हो जाता है, यह प्रक्रिया प्रतिदिन चलती जाती है। इस प्रकार से उस पानी का दुरूपयोग हो जाता है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, अभियंतागणों को लेकर किस प्रकार से पानी का दुरूपयोग कैसे रोका जाये उसका सदुपयोग होने लगे। उसके लिए निरीक्षण करने गये। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पानी तो बराबर निकल रहा है। गर्मी के दिनो में तालाब सूख जाते है, नेहरू नगर के भेलवा तालाब में हमेशा पानी भरा रहता है।

क्योकि उसमे पानी प्रतिदिन भरते रहता है। उसका अतिरिक्त पानी नाली में प्रवाहित होकर बर्बाद हो जाता है। इसका निदान हेतु आर.सी.सी. पाईप के माध्यम से कातुलबोड़ बोगदा पुलिया नहर में प्रवाहित करने का योजना चल रही है।

जिसके माध्यम से स्मृति नगर, जुनवानी, खम्हरिया के तालाबों को भरा जावेगा। इसके लिए प्रपोजल बनाया गया है, इसमें लगभग 1.5 से 2.0 करोड़ रूपये की व्यय होने की संभावना है। यह पानी कई दिनो से बह रहा था, इसका संज्ञान आयुक्त पाण्डेय ने लिया।
अक्सर देखने में आता कि गर्मी के दिनों में तालाबो को भरने के लिए डेम से पानी छोड़ा जाता है। नहरो के माध्यम से तालाबो को भरा जाता है। फिर भी कुछ तालाब छूट जाते है, जहां तक पानी नहीं पहुचं पाता।

यह पानी बोगदा पुलिया के नहर के माध्यम से तालाबो तक जायेगा, इससे पानी का शुद्विकरण भी हो जायेगा। तालाबो के साथ-साथ आस-पास का भूमि के अंदर का जल स्तर भी बढ़ जायेगा। गर्मी के दिनों में हैण्ड पम्प में पानी आने लगेगा।
निरीक्षण के दौरान उपअभियंता बसंत साहू, चंदन निर्मलकर, पुरूषोत्तम सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button