ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

स्कूल प्रबंधन से लेकर उद्यमी को वसूली के लिए नोटिस – 65 लाख वसूली के लिए 23 को थमाया नोटिस

रिसाली | राजस्व वसूली करने रिसाली निगम स्कूल प्रबंधन से लेकर उद्यमी और नागरिकों को नोटिस थमाया है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने निर्देश दी है कि लंबे समय से कर जमा नहीं करने वालों का नाम काली सूची में शामिल कर उसे सार्वजनिक किया जाए। बकाया करदारों को राशि जमा करने एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।

संपत्तीकर विभाग के प्रभारी अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने ब ताया कि निगम क्षेत्र के स्थापित स्कूल प्रबंधन और व्यापारियों को राशि जमा करने अंतिम चेतावनी दी गई है। जारी नोटिस में शारदा विद्यालय का नाम शामिल है।

स्कूल प्रबंधन से कर के रूप में 3389888 रूपए लेनी है। इसी तरह बीआरपी चैक के बलराम त्रिपाठी से 252675, लक्षमण पटेल, भीखू, मुकेश, दिनेश व मेहूल से 226749, जानकी किराना स्टोर्स से 213465, नवीन सिंह मैत्रीनगर से 117560, न्यू प्रभा डेªसेस के ओंकार नाथ कश्यप से 322160, द मार्क क्लब धनोरा रोड तान्या सिंह से 191510, द मार्क क्लब के प्रतीक कुशवाहा से 191510, शक्ति विहार के ओमप्रकाश से 174116, मेन रोड स्टेशन मरोदा के कृष्णा साव से 135987,

वीना विद्या निकेतन स्कूल स्टेशन मरोदा से 131108, प्रियदर्शनी नगर की हटयारिन बाई 124192, कृष्णा टाॅकिज रोड की सीता पाण्डे 110892, मैत्रीकुंज की सुशीला देवी मिश्रा से 107020, आशीष नगर के रजीत, कुंदन व सतीश जायसवाल से 105584, आशीष नगर के संजीव कुमार जैन 99712, गांधीनगर के सुरेन्द्र व रविन्द्र मीनू से 99389, कृष्णा टाॅकिज रोड गंगा जैन से 93777, प्रगतिनगर के देवकी वर्मा 90637, प्रगतिनगर की अमसत बेगम से 87045, मैत्रीनगर के एस.पी. झा से 83581, पुरैना के प्रभाकर पाण्डे से 83459 ओर मैत्रीनगर के हेमचंद साहू से 80533 रूपए वसूली करना शेष है।

अवकाश के दिन भी खुला रहेगा काउंटर

आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि 14 मार्च होली के दिन को छोड़कर शेष दिन नागरिक कर की राशि निगम कार्यालय में जमा कर सकते है। निगम आयुक्त ने शनिवार व रविवार को भी टैक्स जमा करने कार्यालय खोलने निर्देश दी है। उन्होंने कहा है कि 31 मार्च तक राशि जमा नहीं करने पर 18 प्रतिशत अधिभार एवं शास्ति शुल्क वसूल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button