ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

शराब बिक्री करते नशे का कारोबारी चढा दुर्ग पुलिस के हत्थे

दुर्ग | जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु,  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  अभिषेक झा (रा.पु.से.),

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  चिराग जैन (भा.पु.से.), एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम)  हेम प्रकाश नायक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम व थाना प्रभारी पुलगांव पुष्पेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। विशेष सूत्रों से पता चला कि राजकपुर नामक का व्यक्ति ग्राम चंदखुरी, केनाल पारा में अवैध रूप से शराब बेच रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा मौके पर जा कर रेड कार्यवाही की गई|

मौके में दारू बेचते एक व्यक्ति मिला जिसनें पूछताछ में अपना नाम राजकपूर सारधी बताया जो बिक्री कर लाभ अर्जित करने के लिए अवैध रूप से शराब बेच रहा था आरोपी के कब्जे से 44 नग पौव्वा देशी प्लेन मदिरा एवं 16 नग पौव्वा देशी मशाला मदिरा, 60 नग पौव्वा, 6270/- रूपये

जिसके संबंध में आरोपी द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर उक्त शराब को जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 465/2024, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, धनंजय वर्मा, आरक्षक बालमुकन्द, जी रवि, सनत भारती, तिलेश्वर राठौर एवं थाना पुलगांव से सउनि लखन लाल साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी :-

  1. राजकपूर सारथी पिता किशन लाल सारथी, उम्र 49 साल, निवासी केनाल पारा, ग्राम चन्दखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग, (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button