ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

पुलिस ने डकैती का खुलासा, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 70 लाख का माल जप्त

रायपुर: रायपुर रेंज के पुलिस महानिदेशक अमरेश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में 11 फरवरी को खम्हारडीह क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का खुलासा किया। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,

जिनमें नागपुर के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी और 1 महिला शामिल हैं। इस डकैती की घटना को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया और आरोपियों के कब्जे से 59.5 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त कारें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

घटना के अनुसार, 11 फरवरी को प्रार्थी मनोहरण वेलू ने खम्हारडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दोनों बहनों के साथ अनुपम नगर स्थित अपने घर में था। दोपहर के समय, पांच नकाबपोश अपराधी फौजी वर्दी में उनके घर घुसे और पिस्टल की नोक पर उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी और उसकी बहनों को बंधक बनाकर 65.25 लाख रुपये की नगदी, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 10 विशेष टीमों का गठन किया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। गिरफ्तार आरोपियों में ए. सोम शेखर, देवलाल वर्मा, कमलेश वर्मा, अजय ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी, पुरूषोत्तम देवांगन, शाहिद पठान, पिंटू सारवान और मनुराज मौर्य शामिल हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे पूर्व में प्रार्थी के परिवार से जुड़े थे और उन्हें घर में रखे पैसे के बारे में जानकारी थी। योजना के तहत आरोपियों ने 11 फरवरी को इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने में टीम के सभी सदस्यों के योगदान को सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button