ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब एवं बिक्री रकम जप्त

दुर्ग। जिले के थाना बोरी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री से प्राप्त नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बड़े टेमरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद थाना बोरी पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास रखे 10 लीटर और 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेनों से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 400 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी सुरज बारले (37 वर्ष), निवासी ग्राम बड़े टेमरी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6,400 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण और बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहा था।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button