ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

अधिकारी, कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करें – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर |  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदुषण मुक्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ को अग्रसर करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को प्रात्साहित करने संबंधितों को निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उददेश्य सौर उर्जा का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु घर-घर आवश्यकता अनुरूप सौर उर्जा संयंत्र स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने एवं मासिक बिजली बिल में कमी लाना है। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा एक वॉट पर 45 हजार से तीन किलो वॉट पर एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी नियमित अधिकारी / कर्मचारियों को अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सलाह दी जाती है। सोलर प्लांट केन्द्रीय और राज्य वित्तीय सहायता के रूप में 45 हजार रूपए से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। उन्होने कहा कि अधिकारी / कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना किया जाना सुनिश्चित करें। । जो अधिकारी / कर्मचारी बोर्ड क्वार्टर, किराए के मकान या बहुमंजिला इमारतों में रह रहे हैं, वे अपने गृहनगर (छत्तीसगढ़ राज्य) में स्थित स्वयं के या पुश्तैनी मकान पर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। बहुमंजिला इमारत में रहने वाले अधिकारी /कर्मचारी, वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से रिहायशी सोसाइटी सदस्यों के समन्वय में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कहा कि अधिकारी / कर्मचारियों को एक वॉट से तीन किलो वॉट तक की क्षमता के रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने हेतु 6 प्रतिशत के ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए बैंक द्वारा लोन की सुविधा है उपलब्ध करायी जाएगी,  जिसकी EMI राशि समान्य मासिक बिल से भी कम है।  उन्होने अधिकारी / कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि 3 माह के भीतर अपने परिसरों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करें अन्यथा पॉवर कंपनी द्वारा दी जा रही बिजली बिल में विशेष रियायत की सुविधा को स्थगित किये जाने पर विचार किया जाएगा। इसलिए उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये एवं अधिक जानकारी के लिए पी.एम.सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आनलाईने पोर्टल पर लॉग ऑन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button