ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

लोगों के दिलों में बस जाए ऐसा काम करें: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज डिमरापाल स्थित स्व. बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा को केवल ड्यूटी न समझें, बल्कि सेवा भाव के साथ इस क्षेत्र में अपना योगदान दें।

मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “मंत्री और सचिव तो समय-समय पर बदलते रहेंगे, लेकिन आप सभी को जीवनभर इसी क्षेत्र में कार्य करना है। इसलिए ऐसा काम करिए कि लोग वर्षों तक आपको याद रखें।”  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के पास संसाधनों और फंड की कोई कमी नहीं है। यदि सभी मिलकर ईमानदारी और समर्पण से कार्य करें, तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पताल, निजी संस्थानों को भी पीछे छोड़ सकते हैं और पूरे देश में पहचान बना सकते हैं।

स्व. बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल में आज आयोजित स्वशासी समिति की साधारण सभा की बैठक में कुल ₹14 करोड़ 46 लाख के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।

इस बैठक में सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, महापौर संजय पाण्डेय, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस , मेडिकल कालेज के डीन, अस्पताल अधीक्षक समेत स्वशासी समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय के बुनियादी ढांचे एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु कुल 11 करोड़ 94 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि के अंतर्गत लेक्चर थियेटर एवं परीक्षा हॉल के निर्माण के लिए ₹653.26 लाख तथा इन्डोर बैडमिंटन कोर्ट एवं जिम के निर्माण हेतु ₹384.34 लाख की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त एमईटी सेल की स्थापना हेतु ₹5.00 लाख, मेस के उन्नयन एवं फर्निचर कार्य के लिए 44.37 लाख, छात्रावास के भूतल में पार्टिशन हेतु 13.74 लाख तथा बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों को विशेष मानदेय के रूप में ₹10.00 लाख की मंजूरी प्रदान की गई।

विद्युत सब स्टेशन के उन्नयन व नवीनीकरण हेतु ₹38.43 लाख, छात्रावास भवन में वाटर कूलर की मरम्मत एवं क्रय हेतु ₹12.00 लाख तथा लेक्चर हॉल और परीक्षा हॉल के उन्नयन के लिए ₹17.87 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के आयोजन हेतु ₹15.00 लाख का प्रावधान भी किया गया।

वहीं चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹2 करोड़ 52 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि में आपातकालीन चिकित्सालय में पार्किंग शेड निर्माण कार्य हेतु ₹16.23 लाख, गेस्ट हाउस के रिनोवेशन कार्य हेतु ₹69.00 लाख, चिकित्सालय के स्टोर भवन की छत पर शेड निर्माण एवं लिफ्ट निर्माण हेतु ₹79.35 लाख, एसटीपी मोटर्स के मरम्मत व नवीनीकरण हेतु ₹24.00 लाख तथा सी-आर्म मशीन की खरीदी के लिए ₹24.00 लाख का प्रावधान किया गया। इसके अतिरिक्त पेंटा हेड माइक्रोस्कोप की खरीदी हेतु ₹10.00 लाख तथा सोनोग्राफी मशीन के लिए ₹29.00 लाख की राशि भी अनुमोदित की गई।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस तरह से चिकित्सा महाविद्यालय तथा उससे संबद्ध चिकित्सालय के लिए स्वशासी समिति की बैठक में कुल ₹14 करोड़ 46 लाख के कार्यों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के छात्र संगठन ने बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि 14 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों को स्वीकृति देकर उन्होंने छात्रों और मरीजों दोनों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

छात्र प्रतिनिधियों ने मंत्री जायसवाल को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि वे भी पढ़ाई और सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाएं न केवल संस्थान की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि इससे बस्तर अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्राप्त होंगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा किया जाए, जिससे छात्रों और आमजन दोनों को अधिकतम लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button