ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
छत्तीसगढ़दुर्ग

लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगकर दोपहिया वाहन, मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया पूरा मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी को 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को ग्राम मनघटा, सोमनी निवासी दीप कुमार साहू अपनी एक्टिवा से भिलाई से गांव जा रहे थे। पुलगांव के पास स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। दीप कुमार ने उसे अपनी एक्टिवा पर बैठा लिया। ग्राम सिलोदा पुल के पास आरोपी ने पेशाब करने के बहाने वाहन रुकवाया।

इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी की जेब से लावा कंपनी का कीपेड मोबाइल और 1 हजार रुपये नकद निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी का गला पकड़कर उसे झाड़ियों की ओर धक्का दिया और उसकी एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर एक्टिवा, मोबाइल और नगदी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय निषाद उर्फ पप्पू (26 वर्ष), निवासी गंजपारा, दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत कार्रवाई की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट देते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button