ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

जशपुर में बड़ा सड़क हादसा: सवारी से भरी बस पलटी, 5 की मौत, कई घायल

जशपुर: जशपुर जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सवारियों से भरी एक यात्री बस पलट जाने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी तक चलने वाली अनमोल बस शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। सुबह लगभग 10 बजे कुनकुरी से करीब 14 किलोमीटर दूर हल्दीमुंडा के पास गोडअंबा क्षेत्र में बस अचानक अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई।

बस पलटते ही कई यात्री उसके नीचे दब गए। दबने के कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बाद में 108 एंबुलेंस सेवा की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत कुनकुरी अस्पताल तथा जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर रोहित ब्यास और एसएसपी लाल उम्मेद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दुर्घटना में मरने वालों में महेश राम (45 वर्ष) निवासी मकरीबंधा (तपकरा), बिमला बाई (42 वर्ष) निवासी मकरीबंधा, संपति देवी (52 वर्ष) निवासी सिमडेगा, दिग्गेश्वर (40 वर्ष) निवासी ढोढ़ी कुरडेग और पांच माह का मासूम घनश्याम निवासी ढोढ़ी कुरडेग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button