ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा का त्वरित असर: कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें

रायपुर, 23 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के दौरे के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज ग्राम संगठन की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में जन चौपाल के दौरान कोसरंगी पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात की थी और उनके आजीविका संबंधी कार्यों की जानकारी ली थी। इस दौरान मीरा एवं राधा ग्राम संगठन की महिलाओं ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

प्रशासन ने तुरंत की पहल

सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब और जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष श्रीमती ताकेश्वरी मुरली साहू भी मौजूद रहीं।

महिलाओं ने जताया आभार

ग्राम संगठन की सदस्य सपना पटेल और यशोदा मांडले ने बताया कि जन चौपाल में की गई उनकी मांग को इतनी जल्दी पूरा किया गया, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं। महिलाओं ने कहा कि यह सहायता उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम देगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके परिवारों की आजीविका सुधारने और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button