ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल, गॉल में WTC अभियान का आगाज, श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की Playing-11? छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं लगानी होगी कतार, महाराष्ट्र में शुरू होगी महा-आईडी जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, 40 सवालों में मांगी जाएगी ये जरूरी जानकारी बालोद में भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर केदमा में विकास और राष्ट्रभक्ति का संगम, तिरंगा यात्रा के साथ मिली दो बड़ी सौगातें
छत्तीसगढ़दुर्ग

विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल,

दुर्ग/14 अगस्त/नगर पालिक निगम। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर नगर निगम के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। महापौर अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,सहकारी नागरिक बैंक अध्यक्ष प्रितपाल बेलचलंदान,प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा,पूर्व मंत्री  रामशिला साहू,कलेक्टर अभिजीत सिंह,आयुक्त मोहेंद्र साहू सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर हम उन लाखों भारतीयों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान अकल्पनीय पीड़ा, विस्थापन और हिंसा का सामना किया। यह दिवस हमें इतिहास की उस त्रासदी को स्मरण करने और उससे सीख लेने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह लाखों परिवारों के घर, रिश्ते, सपने और स्मृतियों के बिखरने की त्रासदी थी। असंख्य लोगों ने अपने प्राण गंवाए और करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने सभी पीड़ितों एवं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस हमें इतिहास को याद करने के साथ-साथ उससे सीख लेने का संदेश देता है। यह दिवस बताता है कि समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारा कितना आवश्यक है। हमें जाति, भाषा, क्षेत्र और अन्य सभी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के सामने एक सशक्त, आत्मविश्वासी और विकासशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम अपने पूर्वजों की पीड़ा को याद रखते हुए ऐसा भारत बनाएं, जहां शांति, सद्भाव और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना हो।
महापौर ने कहा कि हम संकल्प लें कि इतिहास को कभी नहीं भूलेंगे, शहीदों और पीड़ितों के बलिदान को सदैव याद रखेंगे, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करेंगे तथा मिल-जुलकर एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी भाई-बहनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।विभाजन विभीषिका दिवस ने दिया इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता मजबूत करने का संदेश

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमैन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button