ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की पहल

दुर्ग | श्रुति फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/ अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी के द्वारा शिवाजी महिला स्व सहायता समूह दुर्ग में बर्तन बैंक खुलवाकर बर्तन बैंक का उद्घाटन किया गया।

नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था एवं शिवाजी महिला स्व सहायता समूह के तत्वावधान में स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ रूपलता साहू के नेतृत्व में दुर्ग के राजीव नगर में किया गया।

रूपलता साहू जी समूह की अध्यक्ष के साथ साथ श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की वार्ड 2 राजीव नगर की वार्ड अध्यक्ष भी है|

बर्तन बैंक सामुदायिक स्तर पर कार्य करता है जहां सभी समुदाय के लोग हमारे यहां से बर्तन निशुल्क ले जा सकते है। पुरानी परंपराओं को भी पुनः एक बार फिर से जीवित करने की एक कोशिश है।ताकि प्लास्टिक वह थर्माकोल से होने वाली गंदगी को रोका जा सके।

निशुल्क होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को भी बर्तन बैंक का लाभ मिलेगा।हमारी कोशिश रहेगी कि इसे आगे एक अभियान का रूप देकर ज्यादा से ज्यादा महिला समूहों को इसमें जोड़ा जाएगा और बड़े रूप में इसपर काम किया जाएगा।

बर्तन बैंक से आप निशुल्क बर्तन के लिए रूपलता साहू वार्ड क्रमांक –2 पटवा भवन के पीछे राजीव नगर दुर्ग में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button