ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा आज शराब खरीदने का प्लान है तो पहले पढ़ें ये खबर, पूरे छत्तीसगढ़ में दुकानें और बार रहेंगे बंद
दुर्ग

दुर्ग जिले में सनसनीखेज वारदात: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर शवों को कुएं में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली दोहरी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर शवों को अलग-अलग कुओं में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में लाश की झलक देखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी शुरू की, तो करीब 70 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कुएं से एक और शव बरामद हुआ।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों शवों के हाथ-पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या घरेलू विवाद का नतीजा हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button