ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
रायपुर

छत्तीसगढ़ कोल घोटाले में सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन क्या हैं शर्तें?

रायपुर :-छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत प्रदान की है। वे दिसंबर 2022 से कोयला लेवी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार होकर रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आज यह फैसला सुनाया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

हालांकि, सौम्या चौरसिया फिलहाल जेल में ही रहेंगी, क्योंकि हाल ही में राज्य की भाजपा सरकार बनने के बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनके खिलाफ एक और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस नए मामले में भी कानूनी प्रक्रिया जारी है, जिसके चलते उन्हें जेल से बाहर आने की अनुमति नहीं मिल सकी है।

सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से उन्हें बड़ी राहत मिली है, लेकिन नए मामले के चलते उन्हें अभी जेल में रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button