ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

PMAY-G को नई गति, 12 राज्यों में ₹10,021 करोड़ जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र का किया आभार

रायपुर, 29 मई 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे गरीब कल्याण, सम्मानजनक जीवन और अंत्योदय के लक्ष्य को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “हर गरीब को पक्का घर” का सपना तेजी से जमीनी हकीकत बन रहा है। यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण केवल घर बनाने की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का आधार तैयार करने वाली एक परिवर्तनकारी पहल है। पक्का घर किसी भी परिवार के लिए सिर्फ एक छत नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य और सामाजिक गरिमा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय सहायता से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों के पक्के घर के सपने को नई गति मिलेगी और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गांव, गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को इस बड़ी पहल में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और गरीब परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव आएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button