ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025-निकायवार भारती विश्वविद्यालय पुलगांव और महिला आईटीआई पुलगांव में होगी कमीशनिंग

दुर्ग | नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई की ई.व्ही.एम. कमीशनिंग भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में 07 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी।

इसी प्रकार न.पा.नि. भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई की ई.व्ही.एम. कमीशनिंग महिला आईटीआई पुलगांव दुर्ग में भी 07 फरवरी 2025 से ही प्रारंभ होगी।

भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई के लिए 32 टेबल लगाए गये है। राउंडवार पृथक-पृथक निकायों की कमीशनिंग होंगी। दुर्ग के 01 से 30 वार्ड एवं भिलाई/रिसाली के 01-01 वार्ड की क्रमशः ई.व्ही.एम. कमीशनिंग होंगी।

उसके तुरंत बाद समयानुसार वार्डवार मशीनों को फिर उसी 30 टेबल में वार्ड निगम दुर्ग के शेष बचे 31 से 60 वार्ड की कमीशनिंग की जाएगी। महिला आईटीआई पुलगांव दुर्ग ई.व्ही.एम. कमीशनिंग न.पा.नि. भिलाई-चरोदा,

नगर पालिका परिषद- कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत-धमधा/पाटन/उतई को मिलाकर कमीशनिंग के लिए कुल 102 वार्ड है। प्रथम राऊंड में नगर पालिका परिषदों के वार्ड की कमीशनिंग होगी।

ई.व्ही.एम. कमीशनिंग के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर निकायवार परिवहन की कार्यवाही करेंगे। फिर दूसरे राऊंड में फिर नगर पंचायतो के 45 वार्ड की कमीशनिंग होगी तथा परिवहन भी उसी तिथि में किया जाना प्रस्तावित है।

एक ही टेबल पर 02 राऊंड होने के कारण अधिकारी कर्मचारी रिपीट किये गये है। सभी कमीशनिंग 07 फरवरी को ही पूर्ण की जानी है।

दो से अधिक निकाय में यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी का नाम हो तो उनके स्थान पर तीसरा राऊंड होने पर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारी कार्य करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button