ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

नगरीय निकाय के सभी वार्डों की ईव्हीएम कमीशनिंग 07 फरवरी 2025 को

दुर्ग | नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई की ई.व्ही.एम. कमीशनिंग भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में 07 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी।

इसी प्रकार न.पा.नि. भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई की ई.व्ही.एम. कमीशनिंग महिला आईटीआई पुलगांव दुर्ग में भी 07 फरवरी 2025 से ही प्रारंभ होगी।

भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई के लिए 32 टेबल लगाए गये है।

राउंडवार पृथक-पृथक निकायों की कमीशनिंग होंगी। दुर्ग के 01 से 30 वार्ड एवं भिलाई/रिसाली के 01-01 वार्ड की क्रमशः ई.व्ही.एम. कमीशनिंग होंगी।

उसके तुरंत बाद समयानुसार वार्डवार मशीनों को फिर उसी 30 टेबल में वार्ड निगम दुर्ग के शेष बचे 31 से 60 वार्ड की कमीशनिंग की जाएगी।

महिला आईटीआई पुलगांव दुर्ग ई.व्ही.एम. कमीशनिंग न.पा.नि. भिलाई-चरोदा, नगर पालिका परिषद- कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत-धमधा/पाटन/उतई को मिलाकर कमीशनिंग के लिए कुल 102 वार्ड है। प्रथम राऊंड में नगर पालिका परिषदों के वार्ड की कमीशनिंग होगी।

ई.व्ही.एम. कमीशनिंग के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर निकायवार परिवहन की कार्यवाही करेंगे। फिर दूसरे राऊंड में फिर नगर पंचायतो के 45 वार्ड की कमीशनिंग होगी तथा परिवहन भी उसी तिथि में किया जाना प्रस्तावित है।

एक ही टेबल पर 02 राऊंड होने के कारण अधिकारी कर्मचारी रिपीट किये गये है। सभी कमीशनिंग 07 फरवरी को ही पूर्ण की जानी है।

दो से अधिक निकाय में यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी का नाम हो तो उनके स्थान पर तीसरा राऊंड होने पर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारी कार्य करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button