ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में दुर्ग को कई सौगाते – गजेन्द्र यादव

दुर्ग। विधानसभा में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने अपना बजट पेश किये जिस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह बजट प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश सरकार का 1 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक के बजट में प्रदेश के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई है, जिससे जनमानस की सुविधाओ को सुगम बनाया जायेगा।

यह छत्तीसगढ़ की प्रगति का बजट है, जनता की खुशहाली और समृद्धि का बजट है। इस बजट में दुर्गवासियों को कई सौगाते मिली है। भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो को ध्यान में रखने के साथ ही युवाओ तथा महिलाओ की उन्नति और प्रगति को संबल प्रदान करने बजट में कई फैसले लिए है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल से 12 फीसदी अधिक होना बताता है की विष्णुदेव साय सरकार में हमारा प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 घंटे 45 मिनट बजट भाषण में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की है। जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत में राज्य सरकार की तरफ से एक रूपये की कमी की गई।

इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते बढ़ाने का ऐलान किये है। इससे प्रदेश में गुड गवर्नेंस स्थापित होगा। आज प्रस्तुत बजट में छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी का विकास, इंडस्ट्रियल ग्रोथ तथा नई उद्योग नीति को भी बजट में शामिल किया गया है।

आज के बजट में प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया।छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक अवसर रहा वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने खुद अपने हाथों से लिखा बजट पेश किया। 100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है।

बजट में दुर्ग का भी ध्यान
विधानसभा पटल पर प्रस्तुत बजट में विष्णुदेव साय सरकार ने दुर्ग की जनता का भी ध्यान रखा गया है। दुर्ग में नारकोटिक केन्द्र की स्थापना करने,
दुर्ग में फ़िज़ियोथेरेपी कॉलेज निर्माण और दुर्ग में बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण तथा स्टेट कैपिटल रीजन अंतर्गत रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो निर्माण कार्य प्रारंभ करने घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button