ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

नगर निगम आम निर्वाचन के अंतर्गत सामग्री वितरण व वापसी दलों को दिया गया प्रशिक्षण

दुर्ग/ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज नगर निगम आम निवार्चन 2025 के अंतर्गत सामग्री वितरण व् वापसी प्रशिक्षण,भारती दिश्वविद्यालय ब्लॉक-सी, पुलगांव में दिया गया।नगर पालिक निगम आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन सामग्री वितरण व वापसी के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

आयुक्त एवं नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी लेना एक जिम्मेदारी वाला कार्य है जिसे सभी को सावधानीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण के संबंध में मतदान अधिकारी के ड्यूटी के अनुसार मतदान केन्द्र के संबंध में निर्वाचन सामग्री प्रदान करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि निर्वाचन सामग्री वापसी के दौरान ईव्हीएम मशीन के साथ विशेष पहचान वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक वापस लेना होगा।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल, तहसीलदार प्रफुल कुमार गुप्ता, उपायुक्त एवं सहायक नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू के अलावा मास्टर ट्रेनर्स जी एस बंछोर,जगदीश धीर, सेक्टर अधिकारी,नारायण सिंह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button