ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

35 सोशल मीडिया अकाउंट बंद: रील बनाने वाले बदमाशों पर पुलिस का करारा वार

रायपुर ।  सोशल मीडिया में जब से रील बनाने का प्रचलन शुरू हुआ है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर वर्ग के लोग रील बनाकर अपने आपको प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें बदमाश भी पीछे नहीं हैं। बदमाश लोगों के बीच अपना दबदबा कायम रखने पिस्टल से लेकर हर तरह के हथियार के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया में रील पोस्ट कर रहे हैं।

एसएसपी डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस सोशल मीडिया में ऊल जुलूल पोस्ट करने वाले बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से खौफ पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में अब तक दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए

उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी के अनुसार साइबर सेल की विशेष शाखा सोशल मीडिया में खुद को डॉन तथा बादशाह साबित करने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का काम कर रही है। बदमाशों की उनकी आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक सोशल मीडिया में गलत तरीके से रील बनाकर पोस्ट करने वाले बदमाशों के अब तक 35 से ज्यादा अकाउंट को ब्लाक कराया गया है। इनमें कई नाबालिग बदमाश हैं, जिनका पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट ब्लाक किया है।

दो दर्जन बदमाशों ने अकाउंट बंद किया

रील बनाने वाले साथियों के हश्र देख सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले बदमाश सहम गए हैं। कार्रवाई से बचने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा अपने सोशल अकाउंट बंद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। जिन बदमाशों ने सोशल मीडिया में ऊल जुलूल पोस्ट किया है, ऐसे बदमाशों का पुलिस उनके नाई से स्टाइलिस्ट बाल कटवाकर अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाश सहमे हुए हैं।

बदमाशों का पुलिस बना रही रील

उलजुलूल पोस्ट करने वाले अब तक जिन बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की गई है, उन बदमाशों को सबक सिखाने पुलिस उनकी ही रील में मिक्स रील कर उन्हें सबक सिखाने का काम कर रही है। साथ ही बदमाश की सोशल मीडिया में गलत तरह से रील बनाने पर माफी मांगने का वीडियो पुलिस अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button